उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी हिमालय पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार को भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रह सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में कल यानी रविवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं इन जिलों में 3500 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम सूखा रहने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके बाद सूबे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 13 से 18 दिसंबर तक छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। 14 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है। वहीं 14 से 18 दिसंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.