उधम सिंह नगर में 76 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, एक शातिर ने पुलिस पर ताना तमंचा

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जिसके कब्जे 36 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है, इतना ही नहीं उसके पास से एक तमंचा और नकदी भी मिला है, उधर, दिनेशपुर में भी 40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं, वहीं, अब तीनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

दरअसल, नानकमत्ता पुलिस को रुद्रपुर हाईवे स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के सामने गश्त कर रही थी, तभी एक युवक पुलिस की गाड़ी को देख अपनी बाइक मौके पर छोड़कर अचानक झाड़ियों की तरफ भाग निकला, जिस पर पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते उसका पीछा किया, पीछा करने पर उसने भागते-भागते तमंचा निकाल लिया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 120.10 ग्राम स्मैक, एक तमंचा और नगदी बरामद हुई, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा बताया, जो कि पचपेड़ा, नानकमत्ता का रहने वाला है, आरोपी के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं, पकड़े गए स्मैक तस्कर के खिलाफ नानकमत्ता पुलिस ने एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, पुलिस की मानें तो स्मैक तस्कर सुक्खा अन्य मामलों में वांछित चल रहा था, उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आगे भी नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उधम सिंह नगर के ही गदरपुर में दो शातिर युवकों को दबोचा है, जिनके कब्जे से 131 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है, साथ ही युवकों के पास से बरामद बाइक को सीज कर दिया है, यह कार्रवाई एएनटीएफ और दिनेशपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की, अब दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.