चमोली के देवाल में नवजात का सिर मिलने से मचा हड़कंप, DNA सैंपल के लिए भेजा गया,जांच जारी

2 Min Read

चमोली जिले के विकासखंड देवाल में एक नवजात का सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नवजात के सिर को अपने कब्जे में लेकर डीएनए सैंपल की कार्रवाई तेज कर दी है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मिली जानकारी के मुताबिक, थराली-देवाल-वांण मोटर मार्ग के किनारे विकासखंड देवाल के अंतर्गत हाट कल्याणी गांव के पास छप्परों नामक जगह के पास एक बच्चे का सिर गांव के ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर देवाल थाना से एसएसआई संजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और नवजात शिशु के सिर को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसएसआई संजय नेगी ने बताया कि नवजात का डीएनए सैंपल की कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि नवजात की उम्र तकरीबन 1 से 5 दिन है। वहीं घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता के साथ सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.