उत्तराखंड एसटीएफ ने पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को रुड़की से गिरफ्तार किया है

आरोपित ने बंगाल की एक युवती से दोस्ती कर उसे लालच दिया और उसी से सिमकार्ड मंगवाए। इन्हीं सिमकार्ड के माध्यम से लोगों को फर्जी काल कर लोन देने, शेयर मार्केट में रुपये कमाने और अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर आनलाइन ठगी की। आरोपित की पहचान सौरभ राठौर निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान के नंबरों से साइबर ठगी के कुछ मामले सामने आए थे। शिकायतों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आनलाइन लोन देने, शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने व अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ठगी की जा रही थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ठगी की रकम लक्सर क्षेत्र के लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो रही थी। इन बैंक खातों के विरुद्ध हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा व उत्तर प्रदेश में 25 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जांच के बाद एसटीएफ ने सोमवार को आरोपित सौरभ को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका परिचय बंगाल की रहने वाली युवती से मोबाइल के माध्यम से हुआ।

उसने देशभर में ठगी की रकम उसके खाते में डालने का लालच दिया और अपने साथ साइबर ठगी के लिए शामिल कर लिया। आरोपित ने युवती से सिमकार्ड मंगवाए। युवती ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.