अल्मोड़ा की दो नाबालिक बालिकाएं घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिसकी सूचना उनकी माताजी द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को मामले में शीघ्र कार्रवाई कर बालिकाओं की तलाश करने वह अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
इसके बाद टीम द्वारा गुमशुदाओं की खोजबीन शुरू की गई।पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुराग पतारसी कर बालिकाओं को नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त साहिल कुमार को बेस तिराहे से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में कार्रवाई की गई। अभियुक्त साहिल कुमार पुत्र प्रताप राम उम्र 19 वर्ष निवासी जवाहर ज्योति दमावादूंगा जनपद नैनीताल का है एवं एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है


