अल्मोड़ा जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में जन समस्याओं की सुनवाई की। अल्मोड़ा कोतवाली मैं आयोजित थाना दिवस के मौके पर सीनियर सिटीजन स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के साथ जन समस्याओं की सुनवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों द्वारा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, और उपस्थित लोगों को वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, आपदा प्रबंधन तथा उत्तराखंड पुलिस एप/आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्प लाईन नंबर-1090,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 बारे में भी जानकारी दी गई, पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के थाना दिवस में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के प्रयास और अधिक प्रभावी हो तरीके से कर सकें।



