पूर्व मुख्य सचिव के बेटे के साथ मारपीट, चैंपियन के बेटे और गनर पर आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनका परिवार फिर चर्चाओं में है, इस बार चर्चा चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप को लेकर है, आरोप है कि पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व विधायक के गनर ने देहरादून में उत्तराखंड पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट की, पीड़ित की शिकायत पर चैंपियन के बेटे और गनर के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने 15 नवंबर को थाना राजपुर, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई कि वह 14 नवंबर को दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे, पैसिफिक मॉल के पास पीछे आ रही दो कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के कारण वह कारों को साइड नहीं दे पाए, उसके बाद मसूरी डायवर्जन पर एक सफेद रंग की लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, लैंड क्रूजर से एक व्यक्ति नीचे उतरा और उसके साथ उत्तराखंड पुलिस का गनर भी था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आरोप है कि दोनों वाहनों कुछ ओर लोग भी मौजूद थे, इनमें से कुछ युवक बाहर आए और उन्होंने पीड़ित को गाड़ी से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी, गनर ने पीड़ित को सड़क पर गिराया और लाते मारी, पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उन्हें और उसके चालक को पिस्तौल दिखाई और जान से मारने की धमकी दी, गनर ने उनकी शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर भी लात मारी और फिर मारपीट के बाद फरार हो गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में कार सवार व्यक्तियों की पहचान खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और पूर्व विधायक के नगर कॉन्स्टेबल राजेश सिंह के रूप में हुई है, पुलिसकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हरिद्वार एसएसपी से पत्राचार किया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के बाद ही हरिद्वार एसएसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है, साथ ही मामले की गंभीरता की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.