उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत मौके पर हो गई थी और दूसरे की जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में उपचार के दौरान मौत हुई है, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे में युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, पुलिस-प्रशासन के सख्ती और दावों के बाद भी आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं, वहीं गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, बताया जा रहा है कि डूनी निवासी सुरेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम निगलटी गुरुवार दोपहर खटीमा ब्रेजा कार से घर को निकले।

- Advertisement -
Ad imageAd image

डूनी चहज मार्ग के पास कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार चालक सुरेश सिंह निवासी ग्राम डूनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने गहरी खाई से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाने के बाद 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है, दोनों युवक शादीशुदा थे, इधर घटना के बाद दोनों युवाओं के घर में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी ने बताया कि गुरुवार देर रात्रि को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी और पवन घायल हो गया था, घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है, घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.