टनकपुर में घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस 

जिले के टनकपुर पंचायत घर ज्ञान खेड़ा इलाके में अज्ञात कारणों से बीते देर शाम एक घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, वहीं आग की चपेट में 55 वर्षीय भावना वर्मा की मौत हो गई, पुलिस के अनुसार मृतक महिला पैरालिसिस थी, जिस कारण वह आग से खुद को बचा नहीं पाई, वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

चंपावत जिले के टनकपुर में बीते देर शाम पंचायत घर के समीप ज्ञान खेड़ा इलाके में अज्ञात कारणों से एक घर में विकराल आग लग गई, आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया, पुलिस के अनुसार मृतक महिला पैरालिसिस थी, जिस कारण वह आग से खुद को बचा नहीं पाई, वहीं महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

- Advertisement -

वहीं टनकपुर कोतवाली प्रभारी एसआई  सुरेन्द्र कोरंगा  uk360 न्यूज को  बताया कि पंचायत घर ज्ञान खेड़ा इलाके में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग की चपेट में एक बुजुर्ग महिला आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई, महिला के शव को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर की मोर्चरी में रखा गया है, वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version