38वें नेशनल गेम्स: खेल मंत्री ने राज्यपाल को दिया राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण, देहरादून पहुंचीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा

उत्तराखंड में आज से 38 वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होने जा रही है, पीएम मोदी इन खेलों का शुभारंभ करेंगे, खेल मंत्री राज्यपाल को राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रण देने पहुंचीं।

- Advertisement -

खेल मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह को राष्ट्रीय खेलों के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र दिया है, खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्यपाल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को इस आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्यपाल स्वयं इस आयोजन में पूरा सहयोग दे रहे हैं और उन्होंने कई बार अधिकारियों की बैठक बुलाकर तैयारियों का जायजा लिया और अपना मार्गदर्शन भी दिया है, उन्होंने कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति इस गौरवशाली आयोजन को और गरिमामयी बनाएगी।

- Advertisement -

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मंगलवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खेल मंत्री रेखा आर्य ने उनका स्वागत किया, इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने ओलंपिक संघ अध्यक्ष को खेलों के आयोजन को लेकर की गई सभी तैयारियां से अवगत कराया, उन्हें बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह सबसे भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, बता दें 38वें राष्ट्रीय खेलों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग उद्घाटन समारोह में खेलों का आगाज करने जा रहे हैं, इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा समेत कई मेहमान पहुंच चुके हैं और बाकी मंगलवार दोपहर तक देहरादून पहुंच जाएंगे।

नेशनल गेम्स में 9 हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे, खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग यहां पहुंच सकते हैं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेलों की पूर्व संध्या पर कहा कि सरकार के रूप में हम खेल आयोजन को बेहतर से बेहतर जो कर सकते थे, वह सब किया गया है, उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रदेश की टीमों से अपेक्षा है कि वे अपने दमदार प्रदर्शन से देवभूमि को गौरवान्वित करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version