अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 11 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम के साथ, 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अत्यंत उत्साह, गरिमा और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। भारत सरकार के तत्वावधान में, उत्तराखंड सरकार के सौजन्य से तथा आयुष एवं , आयुष शिक्षा विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा और जिला प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन एक प्रेरणादायक जन आंदोलन का रूप लेता दिखाई दिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि वंदना से हुई, जिसने वातावरण को अध्यात्म और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके उपरांत डॉ. मंजू बोरा के निर्देशन में योग अनुदेशकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रातः 8 बजे से भराड़ी गैरसैंण में हो रहे 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पर इस व्यापक आयोजन में 500 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें ITBP बिमोला, SSB, NTD के जवान, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, sbi बैंक स्टाफ, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षक, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

योग निलयम से पधारे बाल योग साधकों द्वारा प्रस्तुत किए गए अद्भुत योग प्रदर्शन ने सभी उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भावनात्मक क्षण में योग की सजीव अभिव्यक्ति ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के संदेश को गहराई से आत्मसात कराया। इन प्रतिभाशाली बाल साधकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्रों द्वारा सम्मानित किया गया। CBC (कैपेसिटी बिल्डिंग सेंटर) अल्मोड़ा एवं यूथ क्लब के स्वयंसेवकों ने डॉ. रमेश दानू के नेतृत्व में आयोजन के व्यवस्थापन, संचालन और अनुशासन में भूमिका निभाई।

- Advertisement -

कार्यक्रम का मंच संचालन हेमलता पांडे ने और मुख्य अतिथि मनोज तिवारी के उद्बोधन ने योग के महत्व को केवल शारीरिक अभ्यास के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवन शैली, एक समग्र स्वास्थ्य दर्शन के रूप इसको किया जाना चाहिए, कार्यक्रम मे वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों,चिकित्साधिकारियों, मुख्य फार्मेसी अधिकारियों,फार्मेसी अधिकारियों,कार्यालय स्टॉफ, पंचकर्म सहायकों,चतुर्थ श्रेणी एवं अन्य उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत मे डॉ. मोहम्मद शाहिद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा ने मंच से उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, योगाचार्यों,चिकित्सकों, वालंटियर्स और जनसामान्य के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनकी सहभागिता से यह आयोजन सफल, सार्थक और जनप्रेरक बन सका।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version