टिहरी के नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को झटका, अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

स्थानीय निकाय चुनाव नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब स्थानीय निकाय चुनाव में नौ जून को वार्ड सभासद पदों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निकाय चुनाव नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को झटका लगा है। नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजेंद्र गुसाईं और भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद पर सिर्फ दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं के नामांकन पत्र पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने बीते दिन आपत्ति जताई थी।

- Advertisement -

रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में जो शपथपत्र दिया है उसे कुछ तथ्य छुपाए हैं। वह बाल कल्याण समिति में सदस्य के पद पर कार्यरत है जो लाभ के पद के अंतर्गत आता है। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने मामले में कांग्रेस प्रत्याशी से आज अपराह्न 12 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा था। दूसरी ओर, अध्यक्ष पद पर पंवार के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने बाजार में विजई जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा, साकेत बिजल्वाण, मंगल सिंह गुसाईं सचिन भंडारी, उज्जवल कोहली, उत्सव कोहली, राजवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

दूसरी ओर, अध्यक्ष पद पर पंवार के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने बाजार में विजई जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा, साकेत बिजल्वाण, मंगल सिंह गुसाईं सचिन भंडारी, उज्जवल कोहली, उत्सव कोहली, राजवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे। स्थानीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन आज वार्ड सभासद पद के लिए वार्ड नंबर पांच से आशा देवी ने नामांकन पत्र वापस लिया। 7 वार्ड सदस्य वाली नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में वार्ड सभासद पद के लिए अब कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि वार्ड पांच की एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। 9 जून को वार्ड सभासद पद के लिए 8 बूथों पर मतदान होगा।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version