उत्तराखंड के काशीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने 50 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी थी। रकम न मिलने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। शादी के बाद पति ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया और लगातार पैसों की मांग करता रहा। तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और यौन शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में कोलकाता निवासी एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला कुछ महीनों से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुचित्रा दास पुत्री सुनील कुमार दास निवासी गगनापुर नदिया, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) कुछ महीने से अपने फूफा शिव कुमार मल्लिक के साथ संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर में रह रही थी। तीन-चार दिन पहले ही उसने फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप में किराए का कमरा लिया था। रविवार सुबह वह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों ने महिला को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले



