उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीती दो अप्रैल को एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बबलू नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी, जिसके आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है, आरोपी को कोई और नहीं, बल्कि बबूल की पत्नी ही निकली और उसी ने अपनी बेटी के मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। शनिवार को एसपी सिटी अभय सिंह ने मायापुर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर इस मामले का खुलासा किया, पुलिस ने बताया कि बबलू के नाबालिग बेटे ने ही पुलिस को पूरी सच्चाई बताई है, दरअसल, बीती दो अप्रैल को हरिद्वार जिले की श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नाम की महिला ने पुलिस को कॉल किया था।
पुलिस के अनुसार पूजा ने बताया था कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, पुलिस को पहली ही नजर में मामला थोड़ा संदिग्ध लगा, इसके अलावा इस घटना के बाद बबलू के भाई राजू ने भी पुलिस को एक तहरीर दी, तहरीर में राजू ने अपने भाई बबलू की पत्नी और उसकी बेटी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक युवक के साथ मिलकर उसके भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया, आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व मौके पर की गई जांच के आधार बबलू के बच्चों से पूछताछ की गयी।
पुलिस को बबलू के नाबालिग बेटे ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की, बबलू की पत्नी व नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, पत्नी ने बताया कि उनके अवैध संबंधों की जानकारी बबलू को लग गई थी, इसके बाद बबलू शराब पीकर उन्हें मारने पीटने लगा, इसी के चलते उन्होंने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, घटना के दिन पहले दोनों आरोपियों ने शराब में नीद की दवाई मिलाई और बबलू को शराब पिलाकर सुला दिया, इसके बाद फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध दिए और फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई।
इसके बाद अपना जुर्म छिपाने की नीयत से दोनों (मां-बेटी) ने शव को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया, मृतक के मुंह में जहरीली दवाई का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया, अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कहीं चले जाने और रात में ही किसी समय आकर आत्महत्या करने की कहानी बनाई और यही कहानी पुलिस को भी सुना दी, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का टेट्रा पैक, स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे और तकिया बरामद किया है, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया और नाबालिक बेटी को संरक्षण में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया।



