चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, मजदूरों में मची चीख पुकार

चमोली में देर रात बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बन रही है। सुरंग के अंदर काम चल रहा था। टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई भी की जा रही थी। सुरंग के अंदर काम को तेज गति से करने के लिए भारी भरकम मशीनें लगी थीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इन्हीं में से दो मशीनें (लोको ट्रेन) आपस में टकरा गईं। सुरंग के अंदर जिस दौरान हादसा हुआ उस समय 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर थे। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 60 लोग घायल हुए। हादसे के कारण सुरंग में निर्माण कार्य भी रोका गया। जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 60 घायल होने की सूचना है। इसमें से 42 घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में और 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.