नगरपालिका में शामिल करने की सरकार की मंशा का होगा व्यापक विरोध-बिट्टू कर्नाटक

uk360news.co.in
5 Min Read


अल्मोड़ा में आज प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सरकार के द्वारा अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की जो साजिश की जा रही है उस साजिश का वे कड़ा विरोध करते हैं,उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कर भारी भरकम टैक्स वसूलने की जो राज्य सरकार साजिश कर रही है उसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से पंचायतें कार्य कर रही हैं ,गांव के विकास और सृढृढीकरण के लिए पंचायतों को मजबूत कर कार्य किये जा रहे हैं।ऐसे में नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल कर टैक्स के नाम पर भारी भरकम शुल्क ठोकने की सरकार की कवादत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल करने से पहले सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी, भौगोलिक परिस्थिति एवं धरातलीय परिस्थिति का गहनता से अध्ययन करना चाहिए, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कागजों में नगर निगम में शामिल कर लेने से जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

- Advertisement -
Ad imageAd image

यदि सरकार जनता की भलाई चाहती है तो पहले धरातल पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को रास्तों,सड़कों, रात्रि में पथ प्रकाश व्यवस्था,सीवर लाईन,खेल मैदान,समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराए।इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता से नगर निगम के नाम पर कर वसूलने की सोचें। कर्नाटक ने कहा कि आज अल्मोड़ा नगर पालिका की स्थिति यह है कि पालिका के भीतर की सड़क, पैदल मार्ग बदहाल पड़े हैं,यहां तक कि सीढ़ीनुमा रास्ते भी आज चलने लायक नहीं रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नगर की रानीधारा रोड पालिका की सड़क बदहाली का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।जब पालिका पिछले कई वर्षों में रानीधारा मार्ग की हालत ही नहीं सुधार पाई तो ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अन्य नगर का क्या हाल होगा, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पालिका में शामिल करने का कोई औचित्य ही नजर नहीं आता, उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्राम सभा रैला पाली सहित कई गांवों को नगर पालिका में शामिल किया गया।आज पांच साल बाद रैला पाली सहित उन गांवों की स्थिति यह है कि न वहां सफाई हो पा रही है न पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था है।

पहले सरकार को नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा की दशा सुधारना चाहिए और जब ऐसा लगे कि अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र की सड़क,पैदल मार्ग, नाले, नालियां,मार्ग किनारे की रेलिंग, सीढ़ियां आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं, साथ ही नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा के प्रत्येक कोने में लोगों को प्रकाश की पूरी व्यवस्था मिल रही है उसके बाद सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की जनता का विश्वास प्राप्त कर उनकी सहमति के बाद ही नगर पालिका में शामिल करने की सोचे।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि नगर के चीनाखान का आधा किलोमीटर का क्षेत्र आज भी ऐसा है जहां पर प्रकाश के नाम पर बिजली का एक बल्ब भी नहीं लगा है।इसके साथ ही एडम्स से गोपाल धारा मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका सुविधा तो लोगों को नहीं दे पा रही हैं लेकिन सुविधा शुल्क के नाम पर भवन कर के रूप में भारी भरकम टैक्स लोगों से ले रही है, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर टैक्सी वसूली की है। श्री कर्नाटक ने कहा कि किसी भी सूरत में ग्राम सभाओं को नगर पालिका में सम्मिलित करने की जो मनसा सरकार के मन में चल रही है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसका व्यापक विरोध किया जाएगा।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.