अल्‍मोड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, घर पर पड़ा था शव; दोनों कान से निकल रहा था खून

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लाक के सांगण साहु गांव में घर के अंदर बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की हत्या की आंशक जताई जा रही है। बुजुर्ग के दोनों कानों से खून निकल रहा था। बुजुर्ग के गले का गलोबंद भी गायब है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सांगण साहु गांव निवासी मोहन की पत्नी गंगा देवी उम्र 60 वर्ष गांव में अकेले रहती थी। उनका बेटा चढ़ीगढ़ में होटल में काम करता है। जबकि पति मोहन सिंह की लमगड़ा में दुकान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की अपने स्वजन से बात हुई थी। लेकिन शनिवार को कोई बात नहीं हुई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

काफी देर बाद भी जब बुजुर्ग महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजा उनके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दरवाजा खुला था और बुजुर्ग महिला बिस्तर पर पड़ी थी। उठाने के बाद भी नहीं उठने पर भतीजा अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी प्रथमदृष्टया हत्या की आशंक जता रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जानकारी ली।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.