हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव से लापता एक युवक का शव बीते दिन पथरी क्षेत्र के जंगल में मिला, परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई गई है, परिजनों का कहना है कि युवक दोस्त के साथ घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल पाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा, वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
गौर हो कि कंकरखाता गांव से लापता एक युवक का पथरी क्षेत्र के जंगल में मिलने से परिजनों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी सन्नी उर्फ पोल्ला (20 वर्ष) पुत्र मानसिंह बीते 27 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया था, परिजनों ने उसकी आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
जिसके बाद परिजनों ने रायसी चौकी पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, इस बीच रविवार की देर शाम को पथरी क्षेत्र के जंगल में सन्नी का शव बरामद किया गया, एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतक के भाई लेखराज ने बताया कि 27 जनवरी को सन्नी कुछ दोस्तों के साथ घर से गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है, वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।



