हरिद्वार जिले की झबरेड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल गेम खेलने को लेकर बच्चों में हुए विवाद के चलते पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के साथ की गई, मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसी के साथ पुलिस अभी घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करने में जुटी हुई है, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है, थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में मोबाइल गेम खेलने को लेकर बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, वहीं 25 जनवरी रविवार के दिन ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसके चलते पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडों और फावड़े से पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया था।
वहीं इस मारपीट में जावेद उर्फ भोला और उनका बेटा जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया था, वहीं चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पहुंचकर आनन-फानन में घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया था, जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। हालांकि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इस मामले में घायलों की तरफ से तमरेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाठर देवा शेख द्वारा पुलिस को तहरीर देकर, तस्लीम पुत्र नाजिम 2 नसीम पुत्र यासीन 3 हुसैन पुत्र नसीम 4 अली पुत्र नसीम 5 फारनिस पुत्र नाजिम 6 हसीन पुत्र नाजिम निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख के खिलाफ वादी के भाई जावेद व उसके लड़के जुनैद के साथ गाली गलौज और आरोपियों द्वारा जान से मारने की नियत से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार घटना में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, इसी बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बिजली घर के पास मुर्गी फार्म को जाने वाले तिराहे के पास से घटना में शामिल हुसैन पुत्र नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, इसी के साथ घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मारपीट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



