रुड़की के नारसन बार्डर पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से उत्तराखंड के देहरादून जनपद में किसी अनजान जगह के लिए सात क्विंटल मिलावटी पनीर ले जाया जा रहा था। नारसन बार्डर पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से उत्तराखंड के देहरादून जनपद में किसी अनजान जगह के लिए सात क्विंटल मिलावटी पनीर ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बार्डर पर नारसन पुलिस चौकी चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन को रोक। जांच में वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के पाया गया। वाहन में सात क्विंटल पनीर लदा हुआ।
पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पनीर के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भिजवाया। वहीं, करीब सात क्विंटल पनीर को नष्ट कराया।



