सूरज बनकर समीर सातवीं की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने किच्छा के हेवन इन गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे और चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत करने पर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। वह शहर के आदर्श कालोनी में डांस सीखने के लिए जाती है। 15 दिन पहले उसकी पुत्री एक युवक उसकी पुत्री को मिला। उसने अपना नाम सूरज बताया। 22 अप्रैल को उसकी पुत्री इंदिरा चौक पर खड़ी थी।
इसी बीच सूरज वहां अपने एक अन्य साथी के साथ आया और उसकी पुत्री से कहा कि उनकी भतीजी किच्छा में डांस प्रतियाेगिता कराती है। साथ ही सूरज ने उसकी पुत्री को डांस प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने के बहाने उसे नए कपड़े दिलाए। जिसके बाद 23 अप्रैल की शाम सूरज उसकी पुत्री को विश्वास में लेकर डांस प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए ले गया। इस दौरान सूरज ने अपने एक साथी को फोन कर बुलाया तो उसने उसका नाम समीर लिया। बाद में वह उसकी पुत्री को किच्छा स्थित हेवन इन गेस्ट हाउस में ले गए और तमंचा तथा चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खिंची।
साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर उसके स्वजन को जान से मारकर उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर देंगे। बाद में आरोपित उसकी पुत्री को लालपुर टोल पर छोड़कर फरार हो गए।