उत्तराखंड में SIR को लेकर तैयारी जोरों पर, दूसरे राज्यों से 2003 के बाद आकर मतदाता बनने वालों की बन रही सूची

उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले राज्य में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए मौजूदा मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। वर्ष 2003 के बाद दूसरे राज्यों से आकर यहां निवास करने और मतदाता बनने वालों का फिलहाल अलग डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल तब किया जाएगा जब राज्य में एसआइआर शुरू हो जाएगा और केंद्र राज्य को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से मिलान करने की अनुमति दे देगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इस समय मतदाता सूची का मिलान करने में जुटा हुआ है। इसके लिए बीएलओ एप भी बनाया गया है। वर्ष 2025 की मतदाता सूची में यह देखा जा रहा है कि इनमें से कितने मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में शामिल है। इनमें प्रदेश के अंदर भी स्थान बदलने वाले मतदाताओं के नाम भी देखे जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि वर्ष 2003 के बाद जो नए मतदाता बनें हैं उनके अभिभावकों के नाम भी मतदाता सूची में देखे जा रहे हैं। यह देखा जा है कि तत्समय वे कहां के मतदाता थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

यह सारा आंकड़ा बीएलओ एप में शामिल किया जा रहा है। इस पूरी कवायद का मकसद एसआइआर से पहले राज्य में रह रहे मतदाताओं एक मजबूत डाटा बेस तैयार करना है। जिन मतदाताओं के नाम इस डाटा बेस में शामिल होंगे उनके एसआइआर के दौरान बहुत अधिक दस्तावेज नहीं देने होंगे और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बाहर से आने वाले मतदाताओं का एक अलग डाटा बेस बनाया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि वे किस राज्य से आकर यहां मतदाता बनें है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जब राज्य में एसआइआर शुरू होगा उस समय ऐसे मतदाताओं के नाम अथवा उनके अभिभावकों के नाम संबंधित राज्य की मतदाता सूची में तलाश किए जाएंगे। यह भी देखा जाएगा कि कहीं उनका नाम दूसरे राज्यों की मतदाता सूची में तो शामिल नहीं हैं। ऐसे में मतदाता की पहचान पुख्ता हो सकेगी।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने कहा कि अभी 2003 से मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है। इससे एसआइआर शुरू होने के बाद मतदाता सूची तैयार करने में आसानी होगी। जिस मतदाता का किसी भी राज्य में कोई इतिहास नहीं मिलेगा। उसे मतदाता सूची से बाहर करने में आसानी रहेगी। इससे राज्य में दूसरे देशों से आकर गलत तरीके से मतदाता बनने वालों की पहचान भी हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.