रुद्रपुर के प्रीत बिहार में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई मजदूर की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। दो पक्षों में जमीनी विवाद में चली गोलियों से मजदूर की मौत मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की, गौरतलब है कि प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी कश्मीर सिंह की घर के पास ही जमीन है, जबकि बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह की भी उनसे सटी हुई जमीन है, दोनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है, बीते दिन सिमरनजीत सिंह तीनपानी स्थित लेबर अड्डे से 21 मजदूरों को जमीन पर पिल्लर लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से खेत में लेकर पहुंचा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस दौरान जब वह मटर के खेत जोतने लगा तो पास में ही रहने वाले कश्मीर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध किया लेकिन वह नहीं माने, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी, करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी, फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार निवासी विरंची, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए गए, जिसमें से हत्या के प्रयास में एक नामजद और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी, जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिमरनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह निवासी मजार के सामने, बगवाड़ा, थाना रुद्रपुर को बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार किया गया, आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, साथ ही मामले की विवेचना जारी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.