अल्मोड़ा में नंदादेवी की प्राचीन व एतिहासिक रामलीला में परशुराम का पात्र मनमोहक रहा खूब हुवी वाहवाही

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के तृतीय दिवस में सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति दी गई। तृतीय दिवस की लीला के मुख्य अतिथि दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की और विशिष्ट अतिथि स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक विपुल कार्की, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री देवाशीष नेगी, राधा राजपूत, गीता पांडे और भगवती बिष्ट द्वारा किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना और सीता सहेली में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई, काव्या कांडपाल ने अभिनय किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, परितोष जोशी, मोहन जोशी, लोकेश तिवारी, राजकुमार बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image


साज पर हारमोनियम में मोहन जोशी, तबले पर अनिल सनवाल, शेखर सिजवाली और अरशद अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया। जनक के पात्र का अभिनय शशि मोहन पांडे, सुनैना प्रेरणा कांडपाल, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरण परगई, रावण हरि विनोद साह, वाणासुर प्रकाश जोशी, बंदीजन शेखर सिजवाली, सिद्धार्थ साह, कुमाउनी राजा सन्देश नेगी, नेपाली राजा गणेश मेर, हिमांचली राजा पार्थ पाडे, कलाधारी जगदीश बिष्ट, घमंडी राजा अमित उप्रेती, परशुराम अमरनाथ नेगी, शिव राजू शर्मा, राजा मंत्री सुमित, हिमांशु परगई ने किया। परशुराम के पात्र वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी ने अपने जीवंत अभिनय से जनता की खूब वहावाही लूटी।
पात्रों का मेकअप दानिश, राजू द्वारा किया गया।
मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।

- Advertisement -


इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी सयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, मोहन जोशी, कविश अरोरा, जगदीश भंडारी, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, भरत नेगी, मोहन भंडारी, सारांश मंगोली, संतोष मिश्रा, राजेश पंत, नमन बिष्ट, गीता मेहरा, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, आयुष वर्मा, चित्रांक साह,मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.