नैनीताल में विकेंड पर उमड़ा सैलानियों को रेला, एक ही दिन में ढाई हजार पर्यटक वाहनों की एंट्री

वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो यातायात व्यवस्था भी चरमरानी शुरू हो गई। नगर में होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो गए। इस बीच नगर की रौनक भी बढ़ चली है। शनिवार को करीब ढाई हजार पर्यटक वाहनों की शहर में एंट्री हुई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्ली एनसीआर में छाए प्रदूषण ने सैलानियों को पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना होने के लिए मजबूर कर दिया है। जिसके चलते वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच नगर के मुख्य स्थलों में स्थित होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। नगर में ढाई हजार से अधिक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया है और आठ हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते पर्यटन स्थलों में बहार रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

चिड़ियाघर, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व सरितातल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक रही। शाम के समय हनुमानगढ़ी भी काफी संख्या सैलानी पहुंचे । इस बीच मालरोड में मचान के समीप यातायात रेंगता हुआ नजर आया तो मस्जिद चौराहा, तल्लीताल डांठ, हल्द्वानी रोड, चिड़ियाघर रोड व भवाली मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जबकि सैलानियों को पार्किंग का स्थान नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार रविवार को भी एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचने वालों की आमद बने रहने की उम्मीद रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.