उत्तराखंड में कांग्रेस में सर्वे से होगा कैंडिडेट का चयन, मेहनत और जीत होगी मंत्र

उत्तराखंड में अगले साल 2027 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले सभी राजनीति दलों ने अपनी कमर कस ली है,वहीं बीजेपी और कांग्रेस से चुनाव लड़ने का मन बना रहे नेताओं ने भी अपनी भागदौड़ शुरू कर दी है, लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वो मेहनती और जिताऊ उम्मीदवार पर भी 2027 के विधानसभा चुनाव में दाव लगाएगी,प्रत्याशियों का चयन करने के लिए कांग्रेस बकायदा सर्वे कराने तक भी बात कर रही है। दरअसल, 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के लिए कई मायनों में अहम है,एक तरफ जहां बीजेपी 2027 में हैट्रिक लगाकर तीसरा बार सत्ता पर काबिज होना चाहती है तो वहीं कांग्रेस इस बार किसी भी कीमत पर सत्ता से दूर नहीं रहना चाहती है, यहीं कारण है कि दोनों ही पार्टियों ने अभी से जमीन स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कांग्रेस किन नेताओं को टिकट देने के बारे में सोच रही है, इस बारे में जब uk 360 न्यूज ने उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत से बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मेहनती और जिताऊ उम्मीदवार पर ही फोक्स करेगी, ऐसे में पार्टी स्तर से सर्वे कराया जाएगा और फिर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा, uk 360 न्यूज़ से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी स्तर के साथ ही जमीनी स्तर पर भी तैयारियां की जा रही है, जिसके दृष्टिगत हाल ही में रैली का भी आयोजन किया गया था, ऐसे में पार्टी बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर और प्रदेश स्तर पर चुनाव की तैयारी करने में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कांग्रेस से सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, हर विधानसभा चुनाव में टिकट लेने के लिए नेताओं की भीड़ उमड़ जाती है, जिसके चलते कई बार ऐसा भी देखा गया है कि नेताओं को टिकट न मिलने पर न सिर्फ नाराज हो जाते हैं, बल्कि वो निर्दलीय भी चुनाव में खड़े हो जाते हैं,ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चयन के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को ऐसे कार्यकर्ता को टिकट देने पर विचार करेगी, जो मेहनती होने के साथ-साथ चुनाव जीतने की स्थिति में हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चयन को लेकर सर्वे कराए जाने के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी स्तर से सर्वे भी कराया जाएगा,साथ ही कहा कि प्रदेश के हर एक विधानसभा सीट की उन्हें जानकारी है, यही नहीं उन्हें ये भी पता है कि हर एक सीट पर राजनीतिक दलों की क्या स्थिति है, वहीं पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के मुंबई डांस पार्टी के आरोपों पर भी हरक सिंह रावत से सवाल किया गया, जिस पर हरक सिंह ने कहा कि चैंपियन की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है,क्योंकि वह व्यक्ति खुद ही गंभीर नहीं है, ऐस में चैंपियन की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, बता दें कि चैंपियन के मुंबई डांस पार्टी के खुलासे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेताओं के लिए चैंपियन का मुंबई डांस पार्टी बयान गले की फांस बन हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.