उधम सिंह नगर में वन विभाग ने दो अवैध मजारों को नोटिस देने के बाद किया ध्वस्त

उधम सिंह नगर जिले में वन विभाग ने सरकारी भूमि पर बनाई गई दो अवैध मजारों को आज तड़के ध्वस्त कर दिया । वन विभाग ने ध्वस्तीकरण की कारवाई करने से दो माह पहले यहां नोटिस चस्पा किया था और भूमि संबंधी दस्तावेज भी दिखाने को कहा था।
डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि किच्छा,सितारगंज वन क्षेत्र डोला और पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में अवैध रूप से बनाई गई दो अवैध मजारों को हटा दिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उल्लेखनीय है कि इन दोनों अवैध रचनाओं के विषय में नोटिस जारी किए गए थे जिसका जवाब इनके खादिमों द्वारा दो माह तक नहीं दिए जाने के बाद इन्हें ध्वस्त करते हुए मलबा जंगल से हटा दिया गया है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचनाओं के विषय में वन विभाग और जिला प्रशासन ने विचार विमर्श किया था जिसके बाद ये कानूनी प्रकिया अपनाई गई।उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक ऐसी 577 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कर चुकी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.