रुड़की में भांजे के अंतिम संस्कार में आये मामा की चाकू से गोदकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार; पुलिस जल्‍द करेगी खुलासा

रुड़की में शहर के पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ला में भांजे की मौत में आये मामा की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। सरेआम घटना से अफरातफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब मामा भांजे के अंतिम संस्कार के बाद घर जाने को निकला था। घटना की वजह यह बताई गई है कि भांजे की मौत को लेकर उसने अपनी बहन के साथ मिलकर सवाल उठाये थे। इस बात को लेकर भांजे का चाचा गुस्से में था और उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विक्की और उसके भाई रजनीश को पकड़ा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शहर के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी रजनीश पुंडीर बीडी सिगरेट की सप्लाई का काम करते है। रजनीश का पत्नी सुधा से करीब आठ से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही रजनीश बेटे कुणाल (25) साथ अलग रहते है। इनके घर से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर सुधा अलग रहती है। बुधवार की रात करीब ढाई बजे रजनीश के घर में संदिग्ध परिस्थितियाें में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर उसके बेटे कुणाल की मौत हो गई थी। सामान भी जल गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आशंका जताई गई थी कि फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हादसा हुआ है। भांजे की मौत की खबर पाकर गुरुवार सुबह सोनू चौहान (40) पत्नी ममता तथा मां विमलेश के निवासी चिराऊ थाना बडगाव, सहारनपुर, उप्र रुड़की पहुंचे थे। भांजे की मौत के बाद सोनू चौहान और उसकी बहन सुधा बेटे की मौत को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसे लेकर रंजनीश का भाई गुस्से में था। शाम के समय कुणाल का अंतिम संस्कार के बाद सोनू चौहान पत्नी के साथ घर जाने के लिए निकला था। घर से निकलते ही रघुनाथ के प्लाट के पास तिराहे पर रजनीश के भाई ने चाकूओं उसके गले और दिल पर कई ताबडतोड़ वार कर दिये। इसके बाद गला रेत दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सरेआम घटना से अफरातफरी मच गई। पति को लहूुलूहान देख कर ममता बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन फानन में सोनू को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हत्या की घटना को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। वहीं मृतक के स्वजन का आरोप है कि हत्या की घटना में कई लोग शामिल है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.