पिथौरागढ़ में 22 साल का प्रेमी 40 वर्षीय महिला को भगा ले गया, परिवार नहीं माना तो मार डाला

पिथौरागढ़ के बेरीनाग की लापता महिला के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 40 वर्षीय महिला को 22 साल का प्रेमी युवक शादी का वादा कर भगा ले गया था, लेकिन जब युवक का परिवार नहीं माना तो उन्होंने महिला की नदी में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रेमी युवक, उसके पिता, और दो ताऊ गिरफ्तार किए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर 40 वर्षीय बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला दो बच्चों की मां थी और पति शहर में नौकरी करता है। महिला 12 सितंबर से लापता थी। तहरीर के एक माह बाद प्रकरण राजस्व से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया। जांच में सामने आया कि महिला का 22 वर्षीय विजय प्रसाद निवासी किसमिला कपकोट (बागेश्वर) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करने के बहाने युवक महिला को भगा ले गया। युवक महिला को लेकर घर पहुंचा। उसके परिजनों ने रिश्ते पर आपत्ति जताई। जबकि युवक और महिला साथ रहने में अड़े रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आरोप है कि विजय प्रसाद के परिजनों ने षड्यंत्र के तहत 16 सितंबर को नाचनी में महिला की नदी में फेंक हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर रामगंगा नदी किनारे से महिला का बैग, तस्वीर, एक स्वेटर और दुपट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में 22 वर्षीय विजय प्रसाद, उसके पिता 42 वर्षीय रमेश राम, ताऊ 43 वर्षीय हरीश और 45 वर्षीय बलवंत राम को दबोचा। महिला से प्रेम प्रसंग से नाराज युवक के परिजनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मामले में युवक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बेरीनाग निवासी महिला को अपने से करीब 18 साल कम उम्र के युवक से दिल लगाने की सजा मौत के रूप में मिली। दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ महिला अपने घर से निकल तो गई, लेकिन युवक के परिजनों ने दोनों का रिश्ता स्वीकार नहीं किया। पुलिस इंस्टाग्राम पोस्ट की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंची। हालांकि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आखिर में पुलिस हत्या का राज उगलवाने में कामयाब रही।

बेरीनाग प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि क्षेत्र की महिला और कपकोट के विजय प्रसाद का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात से छह महीने पहले भी विजय महिला को भगाकर ले गया था। तब दोनों बिंदुखत्ता में मिले थे। उस समय दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और महिला अपने घर लौट आई थी। इसके बाद भी युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध चलते रहे। फिर 12 सितंबर को युवक फिर से महिला को भगा ले गया। दोनों पहले मुनस्यारी घूमने गए। कुछ दिन घूमने के बाद युवक महिला को लेकर जब अपने घर पहुंचा, तो युवक के परिजनों ने महिला के विवाहिता होने और उससे उम्र में बड़ी होने के कारण रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई। परिवार वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला वापस अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई। मृतका का पति शहर में नौकरी करता है।

आरोप है कि शुरुआत में मामले की जांच में राजस्व पुलिस का रवैया ढीला रहा। जब एक महीने बाद जांच बेरीनाग थाना पुलिस के पास आई, तो पुलिस ने कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैटिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू की। प्रेमी युवक शुरू दिन से पुलिस की रडार में था। सबूत पुख्ता होने के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने हत्याकांड का खुलासा किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.