हरिद्वार के कनलख में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति और बहनोई पर कराया जानलेवा हमला

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति और बहनोई पर जानलेवा हमला करवा दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्सर क्षेत्र के अकोढ़ा कला निवासी ब्रजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से बाहर रह रहा था। हाल ही में घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले किरायेदार रोहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शिकायत के अनुसार इस विवाद पर बातचीत करने के लिए अरविंद ने अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन को कनखल स्थित अपने आवास पर बुलाया। शाम के समय बातचीत के दौरान अरविंद की पत्नी उसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से बाहर ले गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद रोहन, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर अरविंद और ब्रजेश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.