उत्तरकाशी: मस्जिद को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, कई घायल, फोर्स ने किया लाठीचार्ज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 24, 2024 11:55
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा हो गया, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच न...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा हो गया, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक हुई, विवाद बढ़ा तो पुलिस ने तरफ से लाठीचार्ज किया गया, इस दौरान पुलिस के ऊपर पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास ही एक मस्जिद की वैधता को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से आज 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में महारैली का आयोजन किया गया था, स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली की समर्थन किया।
प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई, बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी बल प्रयोग किया, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है।
बता दें कि, जिस मस्जिद को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल हंगामा कर रहा है, उस मस्जिद को जिला प्रशासन ने वैध बताया है, इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से 21 अक्टूबर को एक प्रेस नोट जारी किया गया था, जिसमें मस्जिद के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!