अल्मोड़ा क्वारब पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार, जाम में फंसने से पर्यटक रहे परेशान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 03, 2025 11:42
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे खस्ताहाल हाईवे पर ट्रक के फंसने से आवाजाही ठप हो गई। ट्रक का एक पहिया हाईवे के...
अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे खस्ताहाल हाईवे पर ट्रक के फंसने से आवाजाही ठप हो गई। ट्रक का एक पहिया हाईवे के बाहर जाने से हड़कंप मच गया। लोडर मशीन की मदद से ट्रक को बामुश्किल खींचकर आगे बढ़ाया गया। हाइवे का हिस्सा धंसने से पहाड़ी काट बामुश्किल सात घंटे बाद बामुश्किल यातायात सुचारु किया जा सका। यातायात प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर स्थित क्वारब क्षेत्र में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। पहाड़ी से भूस्खलन व हाईवे के दरकने से मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रविवार सुबह हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा ट्रक खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे संकरे हाईवे पर फंस गया। चालक ने वाहन को निकालने को प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। ट्रक का एक पहिया धंसते हाईवे पर फंसकर बाहर की ओर चला गया।
ट्रक के फंसने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोडर मशीन की मदद से ट्रक को खींचकर हाईवे से हटाया गया। हाईवे के दरकने से पहाड़ी का कटान कर वाहनों के निकलने की जगह बनाई गई। करीब साढ़े बारह बजे के बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। ट्रैफिक वॉलिंटियर अंकित सुयाल ने एक एक कर वाहनों को सुरक्षित आगे बढ़ाया। यातायात सुचारु होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
क्वारब क्षेत्र में आवाजाही ठप हो जाने से कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक काकड़ीघाट वाया बेड़गाव होते हुए अल्मोड़ा को आवाजाही की। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन चालकों ने भी चौसली से इसी रुट को अपनाया पर वैकल्पिक मार्ग की बदहाली का खामियाजा यहां भी वाहन चालकों व यात्रियों को भुगतना पड़ा। जगह जगह बड़ी बड़ी झाड़ियां होने व मोटर मार्ग के बदहाल होने से इस मार्ग पर भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!