अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और हिमालयी चिंतन का महाकुंभ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 02, 2026 19:21 33 views 0 Comments
अल्मोड़ा में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और हिमालयी चिंतन का महाकुंभ

अल्मोड़ा में होने वाले बहुप्रतीक्षित "लिटरेचर फेस्टिवल" को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। साहित्य, संस्कृति और लोक कला के इस अनूठे आयोजन में देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक, कवि और पुस्तक प्रेमी एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजक समिति कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने में जुटी हुई है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले लिक्टेचर फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुस्तक प्रदर्शनी, साहित्यिक गोष्ठियां, कवि सम्मेलन, लेखक संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अलग-अलग मंच तैयार किए जा रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक व्यापक और आकर्षक होगा।

फेस्टिवल में हिंदी, कुमाऊँनी और अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य को विशेष स्थान दिया जाएगा। युवा पाठकों को किताबों से जोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे, जबकि स्थानीय लेखकों और रचनाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में लोक संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन समिति के अनुसार फेस्टिवल का उद्देश्य केवल पुस्तकों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में साहित्य के प्रति रुचि जगाना है। इसके लिए विभिन्न विषयों पर संवाद, विचार-विमर्श और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment