दो युवकों को एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा टीम ने दो लाख से अधिक कीमत की 1.036 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 22, 2025 08:49
•
1 views
•
0 Comments
एसएसपी अल्मोड़ा के नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों की जेल रवानगी का सिलसिला जारी, देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के वि...
एसएसपी अल्मोड़ा के नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों की जेल रवानगी का सिलसिला जारी, देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देशों पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
दिनांक 21.05.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी प्रभारी भुवन चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौसली डोबा मोटर मार्ग तिराहे पर अल्टो कार UK01-C-3710 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन में सवार पूरन सिंह व संतोष कुमार के कब्जे से क्रमशः- 590 ग्राम व 446 ग्राम (कुल 1.036 किलोग्राम) अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-45/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त पूरन सिंह उम्र-33 वर्ष पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम डाल अल्मोड़ा, संतोष कुमार उम्र- 33 वर्ष पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम रौन अल्मोड़ा,बरामद चरस 1.036 किलोग्राम जिसकी कीमत - 2,07,200/- रुपए ,पुलिस टीम में उ0नि0 धरम सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 हरीश भट्ट, कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!