अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के गंभीर आरोप,डीएम कर रहे सिर्फ़ सरकार का प्रचार प्रसार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 22, 2024 00:53 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के गंभीर आरोप,डीएम कर रहे सिर्फ़ सरकार का प्रचार प्रसार

बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाने का आरोप।⁠डीएम के निर्देशन पर 5 जगह पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता । महिल...

बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाने का आरोप।⁠डीएम के निर्देशन पर 5 जगह पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता । महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर हुई थी मेहंदी प्रतियोगिता । विधायक तिवारी ने लगाया डीएम पर सरकार का प्रचार प्रसार करने का सीधा आरोप । डीएम के निर्देशन पर शनिवार को पाँच जगहों पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।

जिसपर महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । उक्त कार्यक्रम पर सिर्फ़ और सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया था । ना ही किसी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया ना इस कार्यक्रम की सूचना किसी भी एक अन्य प्रतिनिधि को दी गई । समस्त पाँच जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ता , जिलाध्यक्ष को ही आमंत्रित और इस कार्यक्रम की सूचना थी । विधायक तिवारी द्वारा सीधे तौर पर डीएम पर एक पार्टी को समर्थन देने का आरोप लगाया है ।

    डीएम के निर्देशन पर हुए कार्यक्रम पर सिर्फ़ एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को ही सूचना दी गई थी । यह सीधा सीधा डीएम द्वारा सरकार का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जहाँ एक भी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था । प्रशासनिक अधिकारियो का इस तरह सरकार का प्रचार प्रसार करना बहुत ही निंदनीय कार्य है ।

    मनोज तिवारी
    विधायक अल्मोडा

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment