देश

Pitbull Attack: शामली में देखने को मिला पिटबुल का आतंक, कुत्ते ने दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 18, 2024 08:08 1 views 0 Comments
Pitbull Attack: शामली में देखने को मिला पिटबुल का आतंक, कुत्ते ने दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला

शामली जनपद में पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। एक पिटबुल कुत्ते ने दो बच्चों पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल...

शामली जनपद में पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। एक पिटबुल कुत्ते ने दो बच्चों पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चों के परिजनों ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कुत्ता मालिक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की बड़ी माता मंदिर के निकट का है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित नस्ल के पिटबुल कुत्ते ने खेल रहे दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटबुल कुत्ते के हमले से एक मासूम बच्चे ने शौचालय में घुसकर अपनी जान बचाई। घायल बच्चों के परिजनों के अनुसार पिटबुल कुत्ते ने एक मासूम बच्चे को नोच-नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर – शराबा होने पर आसपास के लोगों ने डंडे लेकर कुत्ते को हटाया और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

बता दें कि पूर्व में भी शामली जनपद में पिटबुल कुत्ते के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी कुछ लोग पिटबुल कुत्ते को पाल रहे हैं और पिटबुल कुत्ता नागरिकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं घायल हुए दोनों बच्चों के परिजनों ने सदर कोतवाली पर पहुंचकर कुत्ता मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment