Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई , पहली कोशिश में ही 89.34 मीटर भाला फेंका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 06, 2024 11:32
•
1 views
•
0 Comments
मौजूदा चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में अपनी पहली ही कोशिश में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक गेम्स के जैव...
मौजूदा चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में अपनी पहली ही कोशिश में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप बी क्वालीफिकेशन में सबसे पहले थ्रो करने उतरे नीरज ने 89.34 मीटर थ्रो के साथ सीजन का अपना सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसस करते हुए आठ अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।मौजूदा ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
नीरज अब फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें पुरुष जैवलिन थ्रोअर बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वे खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। ओलंपिक में पुरुष के जैवलिन थ्रो इवेंट में अब तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के रोल मॉडल जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) ही अपना खिताब बचा पाए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!