देश

Paris Olympics 2024: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने की एंट्री, ग्रेट ब्रिटेन को 4–2 से रौंदा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 04, 2024 10:48 1 views 0 Comments
Paris Olympics 2024: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने की एंट्री, ग्रेट ब्रिटेन को 4–2 से रौंदा

पेरिस ओलिंपिक–2024 में रविवार को भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच पुरुष हॉकी का क्वार्टर फाइनल खेला गया। भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट मे...

पेरिस ओलिंपिक–2024 में रविवार को भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच पुरुष हॉकी का क्वार्टर फाइनल खेला गया। भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा पेरिस ओलंपिक-2024 का यह क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में एंट्री की है।

भारत की हॉकी टीम इस मैच को खिलाड़ियों के साथ खेल रही ही थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर चमके। दरअसल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज रविवार को कड़े मुकाबले के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिल गया था जिसके कारण वह पूरे मैच से बाहर रहे।

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। भारत ने पुरुष हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।  फुलटाइम तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर दीवार बने और जीत में सबसे अहम योगदान दिया। हालांकि ग्रेट ब्रिटेन ने शूटआउट की शुरुवात एक गोल से की, लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने 4–2 की बढ़त के साथ ये रोमांचक पेनल्टी शूटआउट अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत की टीम ने 2021 में टोक्यो में क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। भारत ने तब ब्रिटेन को 3-1 से शिकस्त दी थी और इस बार इतिहास को दोहराते हुए भारत ने फिर से ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। हालांकि टोक्यो से भारत को कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी थी लेकिन भारत अब पेरिस में अपने मेडल का कलर बदलने की पूरी कोशिश करेगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment