अल्मोड़ा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर 29 जून से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 27, 2025 13:02 1 views 0 Comments
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर 29 जून से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान के तहत कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान के तहत कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान अभियान की जानकारी देते हुए विवेकानंद पार्वती कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत ने बताया कि 29 मई से लेकर 12 जून तक पूरे देश के 730 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत 1.3 करोड़ किसानों तक पहुंचाने का इसमें लक्ष्य है वहीं उत्तराखंड में खासकर की अल्मोड़ा जिला में 414 गांव में इस अभियान को पहुंचाया जाना है इसमें 135 विषय विशेषज्ञों की टीम इन गांवों जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मल्टी परियोजना है इसमें राज्य सरकार के कृषि विभाग, उद्यान विभाग पशुपालन सभी विभाग और हमारे संस्थान के वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सब मिलकर के नवीनतम तकनीक की जानकारी किसानों को सीधे उनके द्वारा पर दी जायेगी। साथ ही किसानो से फीडबैक लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चल रही हैं या जो योजनाएं बनाई जा रही हैं उसके संबंध में किसानों से फीडबैक लिया जाएगा। जिसके बाद पूरा डेटाबेस एकत्र करके फिर उसका अध्ययन करके इसे भविष्य के लिए तैयारी की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment