अल्मोड़ा

जनपदीय अधिवेशन में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, इंजीनियर जीवेश वर्मा अध्यक्ष एवं मनीष धीमान सचिव नियुक्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 09, 2025 01:13 1 views 0 Comments
जनपदीय अधिवेशन में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, इंजीनियर जीवेश वर्मा अध्यक्ष एवं मनीष धीमान सचिव नियुक्त

अल्मोड़ा। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशों और मंडल कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुपालन में जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अधिवेशन का आयोजन शक...

अल्मोड़ा। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशों और मंडल कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुपालन में जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अधिवेशन का आयोजन शक्ति सदन, अल्मोड़ा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्देश्य जनपद में नई कार्यकारिणी का गठन करना था, जिसमें विभागीय अधिकारियों और संघ निष्ठ अभियंताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

अधिवेशन में निवर्तमान कार्यकारिणी के जनपद अध्यक्ष, सचिव, खंडीय अध्यक्ष, सचिव सहित सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता और नव नियुक्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने विभागीय कार्यों में हो रहे प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अधिवेशन में बेलदारों की भारी कमी, एसीआर (वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि), और आगामी दो तारीख की बैठक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर सुझावों और समाधानों पर विचार करते हुए संगठनात्मक एकता और मजबूती को प्राथमिकता दी गई।

सर्वसम्मति से आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में इंजीनियर जीवेश वर्मा को पुनः जनपद अध्यक्ष और इंजीनियर मनीष कुमार धीमान को जनपद सचिव के रूप में निर्विरोध रूप से चुना गया। इस मौके पर दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, सभी सदस्यों ने संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अभियंताओं में इंजीनियर सिद्धार्थ साह, ई. प्रफुल जोशी, ई. जतिन शर्मा, ई. प्रशांत पंत, ई. विपिन तिवारी, ई. विनोद भंडारी, ई. दिव्या बिष्ट, वीशाखा पंत वर्मा, ई. लता नयाल, ई. ललित बिष्ट, ई. अभिलाषा पंत, ई. हिमांशु सुयाल, ई. मनीष बिष्ट, ई. नीरज बिष्ट, ई. दीपक मटियाली, ई. कपिल रजवार, ई. पंकज कुमार आर्य और ई. नीरज तिवारी सम्मिलित रहे।

इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ई. प्रबुद्ध शर्मा और मंडल सचिव ई. हेमंत गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिन्होंने सदस्यों का मार्गदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment