भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार पहुंचा मुजफ्फरनगर का युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 07, 2026 18:58
•
17 views
•
0 Comments
हरिद्वार में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित की पहचान मनोज कुमार निवासी बुड़ीना कला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में मनोज के भाई की हत्या कर दी गई थी। तभी से वह भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारों को ठिकाने लगाने की फिराक में था। वह अप्रैल 2026 में हरिद्वार आया था। यहां उसने एक आश्रम लीज पर लेकर उसे होटल के रूप में संचालित करना शुरू किया। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या में शामिल लोग जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं और हरिद्वार आने वाले हैं। इसके बाद उसने हथियार जुटाए और उनकी हत्या की योजना बनाने लगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!