नगर निकाय चुनाव दो बजे तक हुआ अल्मोड़ा नगर निगम में शाम 4 बजे तक 53.92 प्रतिशत मतदान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 23, 2025 10:03
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण जारी है। जिले के सभी बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। डीएम आलोक कुमार पाण...
अल्मोड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण जारी है। जिले के सभी बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। डीएम आलोक कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देविंद्र पींचा ने मतदान स्थलों का निरक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा में दो बजे तक अल्मोड़ा नगर निगम में 39.68% मतदान हो चुका है साथ ही नगर पालिका रानीखेत में 51.19% और नगर पंचायत द्वाराहाट में 51.40 चौखुटिया में 39.05 फ़ीसदी और भिकियासैंण में 32.12 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है।
मतदान जारी है वहीं डीएम और एसपी लगातार भ्रमण कर बूथों का जायजा ले रहे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!