उत्तरकाशी

उत्‍तराखंड में मानसून का कहर, नदी-नाले उफान पर; हर्षिल क्यारकोटी ट्रैक पर दो पशुपालक बहे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 06, 2025 07:09 1 views 0 Comments
उत्‍तराखंड में मानसून का कहर, नदी-नाले उफान पर; हर्षिल क्यारकोटी ट्रैक पर दो पशुपालक बहे

उत्तरकाशी के सीमांत भटवाड़ी तहसील के हर्षिल क्यारकोटी ट्रैक पर जलेंद्री गाड़ के उफान पर आने से दो पशुपालकों के बहने की सूचना है। शनिवार रात करीब न...

उत्तरकाशी के सीमांत भटवाड़ी तहसील के हर्षिल क्यारकोटी ट्रैक पर जलेंद्री गाड़ के उफान पर आने से दो पशुपालकों के बहने की सूचना है।

शनिवार रात करीब नौ बजे आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचना मिलने के बाद सुबह हर्षिल से एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग और ग्रामीणों की टीमें खोजबीन के लिए रवाना की गई हैं।

बगोरी गांव के पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा ने बताया कि हर्षिल से लगभग 15 किमी आगे हिमाचल, टिहरी, झाला और बगोरी के लोग अपने पशुओं को चुगान के लिए ले जाते हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment