देश

68 साल की उम्र में महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर ने ली आखिरी सांस, कैंसर से हारे जंग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 15, 2025 09:47 2 views 0 Comments
68 साल की उम्र में महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर ने ली आखिरी सांस, कैंसर से हारे जंग

मनोरंजन जगत से आज बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वो...

मनोरंजन जगत से आज बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अपने किरदार के माध्यम से घर-घर मशहूर हो गए थे। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। महाभारत के कर्ण बनकर सबके दिलों पर राज करने वाले पंकज धीरज आज हमारे बीच नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में एडमिट थे। वह लंबे समय से कैंसर से भी जूझ रहे थे लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए और बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था। 1988 में उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में कर्ण के चरित्र से सभी का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को इतनी ज्यादा लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियां भी बनने लगी।

पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था। 1988 में उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में कर्ण के चरित्र से सभी का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को इतनी ज्यादा लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियां भी बनने लगी।

उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे। उनके बेटे, निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता पंकज धीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज यानी 15 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। उनके परिवार करीबी दोस्तों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे भी उन्हें अंतिम विदाई देने आए। पंकज धीर का जाना भारतीय टेलीविजन के लिए एक बेहद दुखद खबर है। उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें दानवीर कर्ण के रूप में याद रखेंगे।

दरअसल पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी बॉलीवुड एक्टर हैं. जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। दरअसल निकितन ने ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में जबरदस्त काम किया था। वहीं उनकी बहू कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं, जो टीवी में काफी काम कर चुकी हैं। हालांकि कृतिका को भी बेटे के लिए पंकज धीर ने ही चुना था। यह किस्सा भी काफी वायरल हुआ था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment