उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 26, 2026 11:14 • 9 views • 0 Comments
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर के सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, बीते दिनों सड़क हादसों में छह लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती के दावे किए थे, लेकिन शुक्रवार रात बगवाड़ा मंडी के सामने हुए दर्दनाक हादसे ने इन दावों पर फिर सवाल खड़े कर दिए, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की जान चली गई। डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, ग्राम सहजनी, रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान बीती रात अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान पुत्र हंसनाथ चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर वापस लौटना था, बताया गया कि रात करीब दस बजे जब दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चौहान को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी भी मौत हो गई। 

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक रोहित के पिता राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनका बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, वहीं, अक्षय लाल चौहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से वापस अपने घर जाने वाले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। संजय पाठक,कोतवाली प्रभारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment