अल्मोड़ा में मां नन्दा – सुनन्दा की भव्य शोभायात्रा भारी बारिश के बाद भी निकली शोभा यात्रा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 13, 2024 16:04
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला भारी बारिश के बीच भक्तों के सैलाब के साथ सम्पन्न हुआ। मन्दिर परिसर में राज परिवार द्वारा मां नन्दा-सुन्नद...
अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला भारी बारिश के बीच भक्तों के सैलाब के साथ सम्पन्न हुआ। मन्दिर परिसर में राज परिवार द्वारा मां नन्दा-सुन्नदा का विधिवत पूजा-अनुष्ठान किया गया। माँ नन्दा-सुनन्दा के जयकारों के बीच हजारों भक्त मां की विदाई की भावुक बेला में शामिल हुए।
सांस्कृतिक नगरी के पौराणिक मेले में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी के साथ राज परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मां नन्दा-सुनन्दा की शोभ यात्रा मां नन्दा देवी परिसर से होते हुए द्योड़ी पोखर स्थित मन्दिर में पूजा के पश्चात बाजार होते हुए डोबा नौला पहुंची, यहां माँ की मुर्तियां विसर्जित की गई।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मां नन्दा देवी की ये यात्रा पौराणीक यात्रा है इस ऐतिहासिक यात्रा में मां का आशिर्वाद लेने के लिए सभी लोग प्रतिभाग करते हैं। मां नन्दा देवी और बेटी की रूप में देव भूमि उत्तराखण्ड में पूजी जाती है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!