अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर जिले की समस्याओ से कराया अवगत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 24, 2024 23:59 1 views 0 Comments
पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर जिले की समस्याओ से कराया अवगत

देहरादून- पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें अल्मोड़ा की अनेकों दिक्कतों से अवगत क...


देहरादून- पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें अल्मोड़ा की अनेकों दिक्कतों से अवगत कराया । इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में अल्मोड़ा एवं उनके आस-पास रहने वाले नागरिकों की अनेकों समस्याओं व परेशानियों से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराना था। कर्नाटक ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को वर्तमान में अल्मोड़ा की सबसे बड़ी समस्या जो क्वारब के समीप सड़क की परेशानी है उससे उन्हें अवगत कराया।

जिस क्रम में हरीश रावत के द्वारा तत्काल मुख्यमंत्री जी से दूरभाष पर वार्ता कर उसके समाधान की बात कही, एवं ट्वीट कर इस गंभीर विषय पर चिंता व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त बिट्टू कर्नाटक ने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सुविधा पूर्णत: रसातल में पहुंच गई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज सहित सभी चिकित्सालय केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा की समस्त ग्रामीण एवं शहरी सड़कें जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के समय में ठीक कराया गया था अथवा कटाया गया था उनके डामरीकरण एवं सुधारीकरण से संबंधित समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है।

बिट्टू कर्नाटक ने उन्हें बताया कि पूर्व विधायक मा० गोविंद सिंह बिष्ट जी की जन्मस्थली रीठागाड पट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही अल्मोड़ा की लाइफ लाइन कहे जाने वाली माल रोड की हालत भी अत्यंत दयनीय हो चुकी है। बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा सभी बातों का संज्ञान लिया गया है एवं अपने स्तर से इन तमाम मुद्दों पर मुख्यमंत्री , विभागीय मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही गयी है।

इसके साथ ही पूर्व दर्जा मंत्री की आगामी निकाय चुनावों में उत्तराखंड में कांग्रेस किस तरह मजबूती से उबर कर सामने आये इस पर भी गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जिस तरह से दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठित रूप से चुनाव लड़ा है उसी तरह आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस उम्दा प्रदर्शन करेगी, और नगर निगमों,नवगठित नगर निगमों ,नगर पालिकाओं, नगर पंचायत में कांग्रेस अपना परचम लहरा कर राज्य सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ जनता को एकजुट कर बेहतर प्रदर्शन करने का कार्य करेगी।।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment