पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक करेंगे अल्मोड़ा में उजाला हास्पिटल के साथ किडनी जागरूकता शिविर का आयोजन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 27, 2025 09:52
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक आगामी 29 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होटल सुनीता निकट केएमओयू स्टेशन अल्मोड़ा में उजाला हास्पिटल...
अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक आगामी 29 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होटल सुनीता निकट केएमओयू स्टेशन अल्मोड़ा में उजाला हास्पिटल हल्द्वानी (सेंट्रल हॉस्पिटल)के साथ किडनी जागरूकता शिविर का आयोजन करेंगे।इस शिविर में वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच एस भंडारी किडनी से जुड़ी समस्याओं एवं उनके बचाव के लिए परामर्श देते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।इस जागरूकता शिविर में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि वर्तमान में खानपान एवं जीवन शैली में परिवर्तन आने से किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी है ऐसे में बेहद आवश्यक है कि आमजन में अपने स्वास्थ्य एवं किडनी को लेकर सही जानकारी हो,उन्होंने कहा कि किस तरीके से आज की जीवन शैली में किडनी के रोगों से बचा जा सकता है इसको लेकर के इस किडनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री कर्नाटक कहा कि 29 मार्च को आयोजित इस शिविर में अल्मोड़ा नगर निगम के समस्त पार्षदगण,समस्त पत्रकार बन्धु एवं आम जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वे अल्मोड़ा , जागेश्वर, रानीखेत , द्वाराहाट विधानसभाओं के नगर एवं दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन कर जरूरत मंद लोगों तक पहुंचने का काम करैंगे। श्री कर्नाटक ने आमजन से यह अपील की है कि इस किडनी जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर इस शिविर से किडनी समस्या संबंधित समस्त जानकारियां एवं उनके बचाव का परामर्श वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ से ले कर अपने आप को स्वस्थ्य रखने की इस मुहिम का हिस्सा बन गंभीर बीमारियों से बचाव के आसान रास्तों में चलने का कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!