कर्नाटक खोला रामलीला मंच की महिला कलाकार बनी प्रधान, रामलीला समिति ने किया सम्मानित
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 07, 2025 11:55
•
2 views
•
0 Comments
कुमाऊं की ऐतिहासिक रामलीला श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला कलाकार अब गांवों में प्रधान की बागडोर भी संभालेंगी। रामलीला समित...
कुमाऊं की ऐतिहासिक रामलीला श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला कलाकार अब गांवों में प्रधान की बागडोर भी संभालेंगी। रामलीला समिति के मंच से अपनी प्रतिभा निखारने वाली महिलाएं इस बार कई गांवों में प्रधान चुनकर आई हैं, उन्ही में से एक अल्मोड़ा मुख्यालय से लगे सरकार की आली ग्राम सभा की नवनियुक्त महिला ग्राम प्रधान चुनी गई पारू उप्रेती का आज रामलीला कमेटी के संस्थापक संयोजक व पूर्व दर्जा मंत्री, भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक सहित समस्त पदाधिकारी ने नव नियुक्त महिला ग्राम प्रधान का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नव नियुक्त महिला ग्राम प्रधान को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया, श्री कर्नाटक ने कहा कि रामलीला मंचन से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को निखारने का काम किया और आज वही महिलाएं अलग-अलग गांवों में प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्वाचित होकर आई हैं,निश्चित ही अब ये महिलाएं अपनी जज्बे और साहस के साथ अपने क्षेत्रों के विकास को आगे ले जाने का कार्य करेंगी।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पूर्व में भी नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत में चुनी गई महिला और नवयुवकों को सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला कल्याण के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी यह कोशिश अब रंग ला रही है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस बार पंचायत चुनाव है, जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत में अधिकांश क्षेत्रों से महिलाएं जीत कर आई हैं।
उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से बद्री कर्नाटक , देवेंद्र कर्नाटक , जगदीश चंद्र तिवारी, दया किशन जोशी, लीलाधर कांडपाल, योगेश जोशी, रमेश जोशी, अभिषेक तिवारी, जीवन चंद्र तिवारी, हेम जोशी, राहुल जोशी, विशाल बोरा, एस एस कपकोटी, अखिलेश थापा, शरद गुरुरानी, कविता पांडे, सुनीता बगड़वाल, मीना भट्ट, रेखा जोशी, आशा मेहता, कंचन पांडे, सीमा कर्नाटक, हिमांशी अधिकारी कोमल जोशी ,रश्मि कांडपाल, भावना कांडपाल, मीनाक्षी जोशी, निशा कांडपाल, काव्या गुरुरानी, मेघा कांडपाल,नेहा जोशी, सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी, वारिष्ट नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!