अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में गुलदार के हमले में घायल पिता पुत्र खतरे से बाहर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 23, 2025 12:38 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में गुलदार के हमले में घायल पिता पुत्र खतरे से बाहर

अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र से सटे माल गांव में सोमवार सुबह गुलदार के हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बेस अस्पताल अल्...

अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र से सटे माल गांव में सोमवार सुबह गुलदार के हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हमले में घायल मालगांव निवासी धन सिंह ने बताया कि गांव में सुबह दो गुलदार घुस आए थे। गुलदार ने एक कुत्ते को मार डाला। इस दौरान ग्रामीणों ने लगातार वन विभाग को फोन किया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर एक तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जबकि दूसरा एक मकान के पीछे गली में छिप गया। शोर सुनकर जैसे ही ग्रामीण वहां जुटे, तेंदुआ अचानक बाहर निकला और एक युवक पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ने डंडे से तेंदुए पर वार किया, जिस पर तेंदुए ने उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दोनों पिता पुत्र को अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों के प्रयास और शोर मचाने से तेंदुआ वहां से भाग निकला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने या मारने की मांग की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सुबह 7:30 बजे गुलदार के हमले से मैं घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया जिनका प्राथमिक उपचार कर उनको भर्ती कर दिया गया है। दोनों घायल के शरीर के कई जगह नाखूनों के निशान है और वही दिनेश के गले पर गुलदार के हमले का घाव बना है जिसका उपचार चल रहा है, फिलहाल दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment